गोंडा–बुढ़वल तीसरी रेलवे लाइन का सीआरएस निरीक्षण हुआ पूर्ण, जल्द होगा स्पीड ट्रायल

Barabanki News: गोंडा से बुढ़वल तक निर्मित तीसरी रेलवे लाइन का सीआरएस निरीक्षण पूरा। ट्रैक, सिग्नलिंग और संरचनाओं की विस्तृत जांच के बाद जल्द होगा स्पीड ट्रायल और संचालन को मंजूरी।
News Desk 05 Dec 2025, 09:02 PM 1 min read
गोंडा–बुढ़वल तीसरी रेलवे लाइन का सीआरएस निरीक्षण हुआ पूर्ण, जल्द होगा स्पीड ट्रायल


>गोंडा से बुढ़वल जंक्शन तक बनाई गई तीसरी रेलवे लाइन का सीआरएस निरीक्षण शुक्रवार को रेल सुरक्षा आयुक्त प्रणव सक्सेना ने लखनऊ और गोरखपुर टीमों के साथ किया। यह निरीक्षण आगामी संचालन मंजूरी की दिशा में महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।


>सीआरएस टीम ने दोपहर घाघरा घाट स्टेशन से निरीक्षण प्रारंभ किया और ट्रैक, स्लीपर, पुल, वेल्डिंग जॉइंट्स, सिग्नलिंग सिस्टम तथा इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स का विस्तृत मूल्यांकन किया। चौकाघाट स्टेशन के निकट नवनिर्मित संरचनाओं की विशेष रूप से गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान लेवल क्रॉसिंग और संवेदनशील हिस्सों की मजबूती का भी आकलन किया गया। करीब 3:30 बजे टीम ने चौकाघाट स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से तकनीकी जानकारी साझा की। इसके बाद टीम पटरियों के साथ पैदल चलते हुए बुढ़वल जंक्शन पहुंची और लाइन की अंतिम तकनीकी परख पूरी की।


>अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद थर्ड लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा, जिसके परिणामों के आधार पर ट्रेन संचालन की अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी शिल्पी कनौजिया, एसआईबी गोंडा के कमलेश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए तैयार यह लाइन भविष्य में रूट की क्षमता और समयबद्धता सुधारने में सहायक होगी। स्थानीय नागरिकों ने चौकाघाट स्टेशन पर गोंडा–लखनऊ पैसेंजर ट्रेन संचालन पुनः शुरू किए जाने की मांग भी दोहराई।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें