हिडन कैमरा लगाकर देखता था नहाते वक्त, विरोध किया तो रेप की धमकी : लखनऊ में सनसनी

बाथरूम में लाइव नजर: लखनऊ में मकान मालिक की घिनौनी हरकत, विरोध पर बलात्कार की कोशिश
News Desk 04 Jul 2025, 11:58 PM 1 min read
हिडन कैमरा लगाकर देखता था नहाते वक्त, विरोध किया तो रेप की धमकी : लखनऊ में सनसनी


>राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक और स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है। दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक ने किराए पर रहने वाली युवती के बाथरूम में वाईफाई से जुड़ा हिडन कैमरा लगाकर उसकी जासूसी की। कैमरे का पर्दाफाश तब हुआ जब पीड़िता को उसकी मौजूदगी का अहसास हुआ और उसने जांच की।

बाथरूम में छुपा था कैमरा, मकान मालिक देखता था ‘लाइव’ फुटेज


>मूल रूप से बहराइच निवासी 22 वर्षीय युवती लखनऊ के दुबग्गा इलाके में किराए पर अकेली रहती है। 24 जून को वह जब बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसकी नजर एक संदिग्ध डिवाइस पर पड़ी। उसने जब कैमरे को हटाकर देखा तो पता चला कि वह वाईफाई से कनेक्टेड हिडन कैमरा है।

विरोध करने पर रेप की कोशिश, परिवार को भी दी गई धमकी


>पीड़िता ने बताया कि जैसे ही उसने कैमरा निकाला, मकान मालिक मौके पर आ धमका। पहले वह माफी मांगने का नाटक करता रहा, लेकिन जब युवती ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो उसने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई।


>इतना ही नहीं, पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी बहन के साथ बलात्कार और मां की हत्या कर देगा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी


>इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने पुष्टि की है कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?