>बिहार में हिजाब विवाद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान सुर्खियों में आईं नुसरत परवीन को लेकर यह स्पष्ट हो गया है कि वह अपनी सरकारी नौकरी ज्वाइन करेंगी। इस संबंध में राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल ने स्थिति साफ की है।
>एक निजी मीडिया संसथान के दावे अनुसार पटना के कदमकुआं स्थित राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल महफजुर रहमान ने उनके संवाददाता से फोन पर बातचीत में बताया कि नुसरत परवीन नियमित रूप से कॉलेज आ रही हैं और वह अपनी नियुक्ति स्वीकार करेंगी। उन्होंने कहा कि पहले यह खबरें सामने आई थीं कि विवाद के बाद नुसरत ने नौकरी न करने का फैसला किया है, लेकिन यह सही नहीं है।
>15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नुसरत परवीन के चेहरे से हिजाब हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद विपक्षी दलों और धार्मिक संगठनों ने इस घटना की आलोचना की, जबकि जेडीयू ने मुख्यमंत्री का बचाव किया। इस मामले में विभिन्न स्थानों पर शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। प्रिंसिपल महफजुर रहमान ने कहा, लड़की अभी पटना में है और नौकरी ज्वाइन करेंगी। विवाद खत्म हो गया है। इस बीच पटना में ऐपवा ने प्रदर्शन किया, वहीं जयपुर में मुस्लिम महिलाओं ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें