राम सागर मिश्रा हॉस्पिटल में हुआ पहला हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन

News Desk 20 Jun 2025, 10:36 PM 1 min read
राम सागर मिश्रा हॉस्पिटल में हुआ पहला हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन


>राजधानी के बक्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। अस्पताल में पहली बार सफल कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement) किया गया है, जिससे मरीज की हालत में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। इस उपलब्धि ने सरकारी अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं की गुणवत्ता पर एक नया भरोसा कायम किया है।


>बाराबंकी जिले के ग्राम कोढ़वा निवासी कल्लू पांडेय के कूल्हे में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें राम सागर मिश्रा अस्पताल लाया गया। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने उनकी जांच कराई और पाया कि उनके दाहिने कूल्हे में फ्रैक्चर है। जांच के बाद बाईपोलर कूल्हा प्रत्यारोपण की सिफारिश की गई।


>अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के लिए मरीज के परिजन सहमत हो गए थे। इसके बाद डॉ. अशोक कुमार, डॉ. यूएस लाल और डॉ. सुमित महाराज की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया, जबकि एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. अंशु और डॉ. फहीम ने संभाली। ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की स्थिति स्थिर है।


>डॉ. शर्मा ने बताया कि यह सर्जरी अस्पताल के लिए एक मील का पत्थर है। उन्होंने आगे बताया कि, “अस्पताल में लगातार चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, जिससे ओपीडी व भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।”


>उन्होंने जानकारी दी कि बीते माह ओपीडी मरीजों की संख्या में 34% और पैथोलॉजी जांच में 22% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह इशारा करता है कि मरीजों का भरोसा इस अस्पताल पर बढ़ रहा है और भविष्य में यहां और भी उन्नत उपचार उपलब्ध कराए जाएंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?