>भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के प्रतिष्ठित गाबा मैदान पर खेला जाने वाला पांचवां और आखिरी टी20 मैच लगातार बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मैच में सिर्फ 4.5 ओवर का खेल हो पाया जिसमें भारतीय टीम ने 52 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद बारिश नहीं थमी और मुकाबला खत्म घोषित करना पड़ा। इस परिणाम के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारत का टी20 सीरीज में अपराजेय रिकॉर्ड कायम रहा है।
>कैसे रहा मैच का हाल
>टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली ऑस्ट्रेलिया को भारतीय ओपनरों ने चौंका दिया।
-
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने आक्रामक शुरुआत की
-
शुरुआती 4 ओवर में ही भारत ने 47 रन ठोक दिए
-
4.5 ओवर में स्कोर: 52/0 तभी बारिश बढ़ी और अंत में मैच रद्द करना पड़ा।
>
>सीरीज का सफर
-
पहला मैच - बारिश से रद्द
-
दूसरा टी20 - ऑस्ट्रेलिया की जीत (4 विकेट)
-
तीसरा टी20 - भारत की जीत (5 विकेट)
-
चौथा टी20 - भारत की जीत, बढ़त 2-1
-
पांचवां टी20 - रद्द, भारत ने सीरीज जीती
>
>सीरीज में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी और शीर्ष बल्लेबाजों की शानदार परफॉर्मेंस ने टीम इंडिया को बढ़त दिलाई।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें