अखिलेश यादव ने दी तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई बोले बिहार के अगले CM

Bihar Elections: तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर अखिलेश यादव की विशेष बधाई ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। अगले मुख्यमंत्री कहकर दी गई शुभकामना क्या विपक्षी रणनीति का बड़ा खुलासा है या एक चुनावी मास्टरस्ट्रोक।
News Desk 09 Nov 2025, 11:38 AM 1 min read
अखिलेश यादव ने दी तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई बोले बिहार के अगले CM


>बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्मदिन राजनीतिक दृष्टि से खास बन गया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बिहार का आगामी मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया 


>अखिलेश यादव ने सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा - बिहार के जनप्रिय नौकरी-नायक युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं। 


>ध्यान देने वाली बात यह है कि सपा ने बिहार में एक भी उम्मीदवार नहीं उतारा, फिर भी अखिलेश यादव और सपा नेता लगातार महागठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश यादव 20 से अधिक रैलियां कर चुके हैं और आज भी चार और रैलियां प्रस्तावित है अखिलेश हर रैली में तेजस्वी को सीएम बनाने की अपील करते नज़र आ रहे है अखिलेश अपने संबोधनों में तेजस्वी को “नौकरी देने वाले युवा नेता” बताकर युवाओं से समर्थन मांगते दिखते हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी