अखिलेश बोले- ‘ये चुनाव सिर्फ हार-जीत नहीं, सिद्धांत की लड़ाई है’

लखनऊ में INDIA अलायंस के VP कैंडिडेट का भव्य स्वागत
News Desk 26 Aug 2025, 02:16 AM 1 min read
अखिलेश बोले- ‘ये चुनाव सिर्फ हार-जीत नहीं, सिद्धांत की लड़ाई है’


>उपराष्ट्रपति पद के चुनावी महासंग्राम में विपक्षी गठबंधन INDIA अलायंस ने अपने उम्मीदवार न्यायमूर्ति वीर सुदर्शन (BS) रेड्डी को मंगलवार को राजधानी लखनऊ में प्रस्तुत किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय राय, जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


>सपा मुख्यालय पहुंचे रेड्डी को लेकर अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में कहा - “आज जिन राजनीतिक परिस्थितियों में उपराष्ट्रपति चुनाव हो रहा है, उसमें न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए न्यायमूर्ति से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता। संविधान, कानून और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए वीर सुदर्शन रेड्डी सबसे सशक्त आवाज हैं।”


>सपा प्रमुख ने साफ कहा कि यह चुनाव केवल हार-जीत का नहीं बल्कि सिद्धांत और विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह उपराष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद को भी “एक खास विचारधारा” से बांधना चाहती है, जो देशहित में नहीं है।


>अखिलेश ने कहा - “हमें उम्मीद है कि जो न्याय और संविधान के पक्षधर हैं, वे अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे। जब अंतरात्मा के आधार पर मतदान होगा, तो हमारे प्रत्याशी न्यायमूर्ति वीर सुदर्शन रेड्डी ऐतिहासिक वोटों से उपराष्ट्रपति बनेंगे।”


>राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि यूपी में सपा के प्रभाव को संतुलित करने के लिए बीजेपी विपक्ष के भीतर फूट डालने की रणनीति बना रही है। हालांकि, विपक्षी दलों का मानना है कि इस चुनाव में संदेश ज्यादा महत्वपूर्ण है - और वह संदेश है संविधान और लोकतंत्र की रक्षा।


>लखनऊ दौरे पर पहुंचे INDIA अलायंस प्रत्याशी रेड्डी के स्वागत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस नेता अजय राय, शिवपाल सिंह यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी