राजस्थान के जालोर में चलती थार में लगी आग

Rajasthan News: चलती थार अचानक आग की लपटों में घिर गई और पलभर में सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन ड्राइवर की फुर्ती और सूझबूझ ने न सिर्फ बड़ा हादसा टाला, बल्कि सभी सवारियों की जान भी बचा ली।


>जालोर जिले के जसवंतपुरा कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेवदर रोड पर चलते-चलते एक थार कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना नवोदय विद्यालय और जलदाय विभाग कार्यालय के पास शाम करीब 6 बजे हुई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।


>थार रेवदर से जसवंतपुरा की ओर आ रही थी तभी इंजन से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते गाड़ी से धुआं उठकर आग भड़क उठी। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह त्वरित कदम किसी बड़े हादसे को होने से बचा गया।


>सूचना मिलते ही थानाधिकारी गुमान सिंह भाटी, तहसीलदार नीरज कुमारी और दमकल टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। दमकल कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त प्रयास से करीब 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


>आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि कस्बे से भी दिखाई दे रही थीं और BOT रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।


>कार चालक ने बताया की कार में अचानक धुआं उठा, समझ नहीं आया क्या हुआ। मैंने तुरंत गाड़ी रोकी और सभी को बाहर निकाला। कुछ ही सेकंड में आग की लपटें उठने लगीं।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें