मनोज तिवारी ने साधा तेजस्वी पर निशाना

Bihar Elections: बिहार के चुनावी रण में आरक्षण फिर बड़ा मुद्दा बन गया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए दावा किया कि आज देश में कोई भी जाति आरक्षण के दायरे से बाहर नहीं है।
News Desk 09 Nov 2025, 01:03 PM 1 min read
मनोज तिवारी ने साधा  तेजस्वी पर निशाना


>बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज़ है और इसी बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरक्षण मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा, जो किसी न किसी रूप में आरक्षण से वंचित हो। तिवारी के मुताबिक, यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का परिणाम है, जिन्होंने सामाजिक न्याय को नए आयाम दिए हैं।


>मनोज तिवारी ने कहा कि देश में एससी, एसटी, ओबीसी के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों ईडब्लूएस को भी 10% आरक्षण का लाभ दिया गया है। इसमें ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार और मुस्लिम समुदाय के गरीब तबके शामिल हैं। उन्होंने इसे ऐतिहासिक और समावेशी कदम बताया, जिससे सामाजिक संतुलन और न्याय की भावना मजबूत हुई है।


>मनोज तिवारी ने कहा, आज भारत में कोई जाति ऐसी नहीं जो किसी न किसी रूप में आरक्षण के दायरे में न आती हो। यह सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक उपलब्धि है। 


>मनोज तिवारी ने इस मौके पर महागठबंधन और RJD पर भी जमकर निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहार में जंगलराज दिया, आज वही लोग आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बिहार की जनता वो दौर नहीं भूली जब हक और अधिकार की जगह सिर्फ जाति और परिवारवाद की राजनीति होती थी। आज बिहार बदला है और विकास की राह पर है।


>मनोज तिवारी ने आगे ने कहा कि महागठबंधन की राजनीति “भ्रम फैलाने और समाज को बांटने” की रही है, लेकिन जनता अब तथ्यों और विकास पर विश्वास कर रही है।


>बीजेपी सांसद ने के मुताबिक़ बिहार में अब विकास, स्थिरता और सुशासन मुख्य मुद्दे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर वोट देगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी