झांसी में हैरान कर देने वाली घटना, 3 बीघा जमीन के लिए बेटे-बहु ने 80 वर्षीय मां को लाठियों से पीटा

Jhansi News: ममता, त्याग और रिश्तों की मिसाल होती है मां पर क्या वही अपने बच्चों के लालच की शिकार बन सकती है? झांसी से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।
News Desk 09 Nov 2025, 12:02 PM 1 min read
झांसी में हैरान कर देने वाली घटना, 3 बीघा जमीन के लिए बेटे-बहु ने 80 वर्षीय मां को लाठियों से पीटा


>झांसी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज को रिश्तों की क्रूर हकीकत पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। 80 वर्षीय बुजुर्ग मां मन्नू देवी को उनके ही छोटे बेटे और बहुओं ने 3 बीघा जमीन पर कब्जा करने के लिए बेरहमी से पीट दिया। यही नहीं, उन्हें कथित तौर पर जहर (डाई) पिलाने की भी कोशिश की गई।


>घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पेलगुवा गांव की है। पीड़िता मन्नू देवी, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पत्नी हैं और उनके नाम पर पति की मृत्यु के बाद लगभग तीन बीघा जमीन दर्ज थी। इसी जमीन को लेकर छोटे बेटे संतराम यादव, उसकी पत्नी कुंती और बड़ी बहू राममूर्ति यादव के बीच विवाद चल रहा था।


>शिकायत के अनुसार, 5 नवंबर की रात छोटा बेटा और बहुएं लाठियों और डंडों के साथ मां पर टूट पड़े। पिटाई के बाद उन्होंने गिलास में डाई मिलाकर जबरन पिलाने की कोशिश की। किसी तरह मौका देखकर मन्नू देवी वहां से भाग निकलीं और अगली सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचकर मदद मांगी।


>थाने पहुंचते ही उनकी हालत देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें पानी पिलाया और कुर्सी पर बैठाकर पूरी बात सुनी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय सहायता दी गई है और मामले की जांच जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें