>बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा घुसपैठियों को ‘कैंसर’ जैसा बताने वाले बयान पर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
>हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि देश घुसपैठियों को उसी तरह हटाना चाहता है जैसे शरीर से कैंसर को। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत लगातार विवादित और उत्तेजक बयान देती रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान किसानों और समाज के अन्य वर्गों का अपमान हैं। राजपूत ने यह भी कहा कि राजनीति की समझ के बिना दिए गए ऐसे वक्तव्यों को महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।
>सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “कंगना रनौत के सारे बयान बेहद जहरीले हैं… किसानों और महिलाओं पर उनके पहले दिए गए बयान भी असंवेदनशील रहे हैं।”
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें