केशव मौर्य का अखिलेश पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

2027 में यूपी फिर भगवा! गोंडा में केशव मौर्य ने बनाई चुनावी रणनीति, विपक्ष पर जमकर बरसे
News Desk 12 Jul 2025, 07:21 AM 1 min read
केशव मौर्य का अखिलेश पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

गोंडा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। गोंडा जिले के मनकापुर विकासखंड में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मौर्य ने संगठन को मजबूत करने, मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विपक्ष को करारा जवाब देने की रणनीति पर मंथन किया।

केशव मौर्य ने साफ कहा कि 2027 में भी बीजेपी की विजय यात्रा अजेय रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जमीन पर उतरने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत ‘विकसित राष्ट्र’ बनेगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि बीजेपी 2027 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

अखिलेश यादव पर तीखा हमला: "फर्जी पीडीए की हवा निकल चुकी है"

मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें ओबीसी नेताओं से समस्या है। खुद को किसान का बेटा बताते हुए मौर्य ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता से डिप्टी सीएम बनने तक का सफर लोकतंत्र की ताकत है, जबकि अखिलेश की राजनीति परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकी।

उन्होंने कहा, "2027 में अखिलेश को सैफई जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। उनकी भाषा और व्यवहार में अहंकार साफ दिखता है, और जनता अब ऐसे नेताओं को नकार चुकी है।" इसके साथ ही उन्होंने सपा शासन की तुलना में योगी सरकार की बेहतर कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ की।

राहुल गांधी पर कटाक्ष: "2047 तक अर्धशतक को तरसेगी कांग्रेस"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी मौर्य का निशाना सधा रहा। उन्होंने कहा, “राहुल को सत्ता के वियोग में विरासत की राजनीति ही सूझती है। कांग्रेस 99 सीटों तक सिमट चुकी है और 2047 तक अर्धशतक के लिए भी तरसेगी।” मौर्य ने यह भी याद दिलाया कि राजीव गांधी के दौर में एक रुपये में 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे, जबकि आज किसान सम्मान निधि की पूरी राशि सीधे खातों में पहुंचती है।

कांवड़ यात्रा और आस्था पर दिया भरोसा

कांवड़ यात्रा को लेकर मौर्य ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि यात्रा पिछले 8 वर्षों से शांति और सुरक्षा के साथ चल रही है और 2047 तक भी बिना किसी विवाद के चलेगी। उन्होंने कुंभ मेले का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को कोई नहीं रोक सकता, चाहे विपक्ष कितना भी विरोध करे।

पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि

गोंडा दौरे के दौरान मौर्य ने पूर्व कृषि मंत्री स्व. आनंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के साथ उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी