पुराने लखनऊ में एलडीए का एक्शन: नख्खास और याहियागंज में व्यावसायिक निर्माण सील, चौपटिया में कार्रवाई पर सवाल

लखनऊ के पुराने इलाके में एलडीए ने अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। नख्खास और याहियागंज में कार्रवाई, जबकि चौपटिया में निर्माण पर सवाल उठे।
Bureau 24 Apr 2026, 07:48 PM 1 min read
पुराने लखनऊ में एलडीए का एक्शन: नख्खास और याहियागंज में व्यावसायिक निर्माण सील, चौपटिया में कार्रवाई पर सवाल

पुराने लखनऊ में अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्रवाई तेज हो गई है। विहित प्राधिकारी न्यायालय के निर्देश पर ज़ोन-7 के अंतर्गत कई स्थानों पर सीलिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नख्खास और याहियागंज प्रमुख रूप से शामिल हैं। हालांकि, चौपटिया क्षेत्र में एक निर्माण पर कार्रवाई न होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, नख्खास चौराहे के पास कंघी वाली गली में बन रही एक व्यावसायिक इमारत को एलडीए टीम ने सील कर दिया। बताया गया कि इस निर्माण में पहले ही तीन स्लैब डाली जा चुकी थीं। न्यायालय के निर्देश के बाद प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। एलडीए की टीम ने याहियागंज सहित अन्य क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। हालांकि, कुछ स्थानों पर सील किए जाने के तुरंत बाद ही सील तोड़कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, चौपटिया स्थित संदोहन देवी मंदिर के पास चल रहे व्यावसायिक निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कथित “सेटिंग” के चलते इस निर्माण पर कार्रवाई नहीं की गई। मामले को लेकर एक अधिवक्ता द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें संबंधित निर्माण पर कार्रवाई की मांग की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?