लखनऊ में एलजेपी (रामविलास) की हुई समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा।
Bureau 10 May 2026, 08:48 PM 1 min read
लखनऊ में एलजेपी (रामविलास) की हुई समीक्षा बैठक

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राजधानी लखनऊ में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

 

बैठक में बिहार के उपाध्यक्ष राकेश सिंह गबरू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर लोजपा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

 

बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

मुख्य अतिथि राकेश सिंह गबरू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और प्रत्येक बूथ तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

वहीं अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय किया जाएगा और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?