शादी करनी थी, हनीमून पर जाना था… इसलिए अफसर की पत्नी का काट डाला गला

हनीमून के लिए पैसे जुटाने निकले हैवान: एसी ठीक करने के बहाने घर में घुसे और अफसर की पत्नी की गर्दन रेत दिया
News Desk 19 Jul 2025, 02:29 AM 1 min read
शादी करनी थी, हनीमून पर जाना था… इसलिए अफसर की पत्नी का काट डाला गला


>राजधानी के भीड़भाड़ वाले भूतनाथ बाजार में जो कुछ हुआ, उसने ना सिर्फ लोगों को दहशत में डाल दिया, बल्कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। राजकीय अधिकारी की पत्नी पर एसी तकनीशियन बनकर घुसे बदमाशों ने जानलेवा हमला कर गले की चेन और बालियां लूट लीं। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, मगर पीड़ित अधिकारी खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं।


>पूरा मामला


>9 जुलाई को इंदिरानगर स्थित राजकीय कॉलोनी में सचिवालय में तैनात अधिकारि हरीशचंद्र पांडेय के घर दो युवक एसी सुधारने के बहाने घुसे। घर के भीतर मौजूद उनकी पत्नी शशि पांडेय पर पहले ब्लेड से गला रेतकर हमला किया गया और फिर दीवार से सिर टकराया गया। हमले के बाद गले की सोने की चेन और बालियां लूटकर फरार हो गए। शशि पांडेय को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके गले में सात टांके आए और हाथ में भी गहरे घाव लगे। 10 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, लेकिन अब भी वे बोल नहीं पा रही हैं।


>पुलिसिया कार्रवाई और गिरफ्तारियां


>डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों चिरकू उर्फ कपिल कश्यप (समोद्दीपुर) और रामधीरज उर्फ मोगली (फरीदनगर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई बालियां बरामद कीं, लेकिन सोने की चेन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


>वारदात का मकसद: शादी और हनीमून के लिए थी लूट


>पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी चिरकू ने बताया कि वह अगले महीने शादी करने जा रहा था और हनीमून पर पत्नी को बाहर घुमाने ले जाना चाहता था। लेकिन पैसों की कमी के चलते उसने दोस्त मोगली के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। दोनों स्मैक का नशा करते हैं और इससे पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रह चुके हैं।


>वारदात के बाद नैनीताल में मौज, फिर छिपते-फिरते लखनऊ वापसी


>लूट के बाद दोनों बदमाश नैनीताल घुमने चले गए। जब लौटे तो उन्हें पता चला कि पुलिस उनकी तलाश में है, इसलिए राम-राम बैंक के पास किराए पर कमरा लेकर छिपने लगे। लेकिन पुलिस की निगरानी से वे बच नहीं पाए और अंततः गिरफ्त में आ गए।


>पीड़ित अधिकारी ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल


>हरीशचंद्र पांडेय ने पुलिस के दावे को खारिज करते हुए कहा कि जो माल बरामद हुआ है, उसमें चेन का कोई उल्लेख नहीं है, जबकि चेन भी लूटी गई थी। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में प्रमुख सचिव गृह से मिलकर शिकायत करेंगे और उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?