लखनऊ में भाजयुमो नेता चेतन तिवारी पर जानलेवा हमला, घर के बाहर बदमाश ने मारी 5 गोलियां

घर के बाहर बैठे भाजयुमो नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात।
Bureau 10 May 2026, 11:16 AM 1 min read
लखनऊ में भाजयुमो नेता चेतन तिवारी पर जानलेवा हमला, घर के बाहर बदमाश ने मारी 5 गोलियां

 

राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में शनिवार रात भाजयुमो नेता चेतन तिवारी पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के बाहर कुर्सी पर बैठे चेतन तिवारी पर एक युवक ने करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल चेतन को स्थानीय लोगों की मदद से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, बाजारखाला इलाके के मेहंदीगंज निवासी 30 वर्षीय चेतन तिवारी शनिवार रात करीब 8 बजे अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक पैदल वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक ने अचानक तमंचा निकालकर चेतन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले से घबराकर चेतन ने खुद को बचाने के लिए झुकने की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाता रहा। पहली गोली उनके कमरे में जाकर लगी, जबकि बाद की गोलियां चेतन को लगीं और वह सड़क पर गिर पड़े।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चेतन के गिरने के बाद आरोपी उनके बेहद करीब पहुंच गया और गर्दन तथा कंधे के पास तमंचा सटाकर फायरिंग करने लगा। आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी ने उन पर भी तमंचा तान दिया। इससे दहशत में लोग पीछे हट गए और हमलावर मौके से फरार हो गया।

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल चेतन को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में उनके समर्थकों और परिचितों की भारी भीड़ जमा हो गई। हमलावर की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

 

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी नीली जींस और सफेद शर्ट पहनकर पैदल मौके पर पहुंचा था। उसके हाथ में तमंचा था। वह सीधे चेतन के पास पहुंचा और बेहद करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान आसपास मौजूद महिलाएं और युवक भागते नजर आए। आरोपी ने उन्हें भी हथियार दिखाकर डराया, जिसके बाद लोग अपने घरों में छिप गए।

 

सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि करीब पांच राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी उसी दिशा में भाग गया, जिस ओर से वह आया था। इसके बाद मोहल्ले के लोग घायल चेतन के पास पहुंचे। उस समय वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे और उठने की स्थिति में नहीं थे। लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल लेकर पहुंचे।

 

चेतन तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा की लखनऊ महानगर कार्यसमिति के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान वैभव बाजपेई के रूप में हुई है, जो उसी मोहल्ले का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने वैभव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में औपचारिक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?