लखनऊ में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

चिन्हट में करोड़ों की ज़मीन से हटाया अवैध कब्जा, सालों पुरानी झुग्गियाँ ध्वस्त
News Desk 09 Jul 2025, 06:19 AM 1 min read
लखनऊ में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर


>लखनऊ | 13 जून: राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित मल्हौर गांव में नगर निगम और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 54,000 स्क्वायर फीट सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह ज़मीन वर्षों से झुग्गियों और अस्थायी निर्माण के कब्जे में थी, जिसकी क़ीमत करोड़ों में आँकी जा रही है।

बुलडोज़र चला, झुग्गियाँ जमींदोज


>इस कार्रवाई का नेतृत्व मंडलायुक्त रोशन जैकब ने किया। मौके पर भारी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, ETF बल और चिनहट थाना पुलिस मौजूद रही। बुलडोज़र की गर्जना के साथ ही एक-एक कर झुग्गियाँ गिरा दी गईं और सरकारी भूमि को मुक्त कर दिया गया।

भारी विरोध, फिर भी नहीं रुकी कार्रवाई


>कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। झुग्गी निवासियों ने विरोध जताया, लेकिन सुरक्षा बलों की मौजूदगी में शांति के साथ ध्वस्तीकरण पूरा किया गया। मौके पर नायक तहसीलदार, लेखपाल, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त का सख़्त संदेश


>मंडलायुक्त रोशन जैकब ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि इस जमीन का पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?