न्याय के लिए भटक रही महिला, संपत्ति विवाद में उत्पीड़न का आरोप

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र की महिला ने पति की मृत्यु के बाद ननदों पर उत्पीड़न और संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए न्याय की गुहार।
News Desk 25 Feb 2026, 03:49 PM 1 min read
न्याय के लिए भटक रही महिला, संपत्ति विवाद में उत्पीड़न का आरोप

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित मल्हौर के भुजंगपुरवा की रहने वाली एक महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला अपने तीन वर्षीय बेटे को गोद में लेकर अधिकारियों से गुहार लगा रही है।

 

पीड़िता संगीता का आरोप है कि पति के निधन के बाद उसकी दोनों ननदें उस पर हिंसा करती हैं और घर से बेदखल करने का प्रयास कर रही हैं। महिला का कहना है कि सास-ससुर के भी निधन के बाद संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से उसके साथ शोषण किया जा रहा है।

 

संगीता के अनुसार वह थाना स्तर से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर चुकी है। उसका दावा है कि अदालत से उसे राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन मल्हौर चौकी स्तर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया, जिसकी जानकारी उसे नहीं दी गई।

 

महिला ने संबंधित चौकी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पीड़िता न्याय की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत कर रही है और मामले में कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?