लखनऊ में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य की हुई समीक्षा

Lucknow News: लखनऊ में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जेएसवाई भुगतान, टीकाकरण, कुपोषण स्क्रीनिंग और ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग को लेकर निर्देश दिए गए।
News Desk 16 Dec 2025, 07:34 PM 1 min read
लखनऊ में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य की हुई समीक्षा


>लखनऊ में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।


>बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कवरेज बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर शत-प्रतिशत ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


>बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि आईसीडीएस सुपरवाइजर प्रत्येक शनिवार को सीएचसी पर कम से कम एक अति गंभीर कुपोषित बच्चे को लाएं, ताकि चिकित्सीय जांच कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों पर संदर्भित किया जा सके। सैम और मैम बच्चों की स्क्रीनिंग बढ़ाने तथा ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग कराने के निर्देश दिए गए।


>गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और पोर्टल पर मामलों की पूर्ण फीडिंग पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, परिवार कल्याण, अंधता निवारण, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य, कुष्ठ निवारण सहित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न अस्पतालों के प्रतिनिधि और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?