छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने लगाई जान देने की कोशिश, पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज

News Desk 11 Jun 2025, 01:32 AM 1 min read
छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने लगाई जान देने की कोशिश, पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज


>राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


>परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में मकान बनवा रहे एक पुलिसकर्मी ने किशोरी के साथ लगातार छेड़छाड़ की, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई और यह खौफनाक कदम उठाया। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी मुकेश यादव यूपी-112 में तैनात सिपाही है और तारा का पुरवा में ही उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।


>परिजनों का कहना है कि मुकेश यादव की नजर किशोरी पर थी और वह उससे अश्लील हरकतें करता था। लगातार हो रही छेड़छाड़ से मानसिक रूप से परेशान किशोरी ने जब घरवालों से अपनी पीड़ा साझा की, तो सभी हैरान रह गए। इसी दबाव में उसने आत्महत्या का प्रयास किया।


>बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी सिपाही मुकेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?