हाईटेक सोसायटी में गार्ड ही निकला चोर, गोमतीनगर विस्तार में तार चोरी का खुलासा

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में हाईटेक सोसायटी से बिजली के तार चोरी का खुलासा। गार्ड गिरफ्तार, कॉपर वायर और नकदी बरामद।
News Desk 25 Feb 2026, 06:39 PM 1 min read
हाईटेक सोसायटी में गार्ड ही निकला चोर, गोमतीनगर विस्तार में तार चोरी का खुलासा

राजधानी के गोमतीनगर विस्तार स्थित एक हाईटेक सोसायटी में चोरी की वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस गार्ड पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही स्टोर से बिजली के तार और कॉपर वायर चोरी कर बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार 15 फरवरी को इनायत हाईट्स स्थित एक कंपनी के स्टोर से एल्यूमिनियम बंडल और अन्य सामग्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

 

24 फरवरी की रात पुलिस टीम ने ग्वारी पुल के नीचे सेक्टर-1 क्षेत्र से आरोपी आशीष सिंह (23) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 6.650 किलोग्राम बिजली का तार, लगभग एक किलोग्राम कॉपर वायर और चोरी का तार बेचकर प्राप्त ₹910 बरामद हुए।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी कंपनी में गार्ड के रूप में तैनात था और मौके का फायदा उठाकर स्टोर से तार निकाल लेता था। बाद में वह सामान परिचित के माध्यम से बेच देता था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?