>लखनऊ में घोड़ा चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने ईरानी नस्ल के एक घोड़े को सकुशल बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घोड़े की बरामदगी के बाद शिया समुदाय में खुशी की लहर देखी गई है।
>पुलिस के अनुसार, यह घोड़ा उन्नाव के मोरांवा क्षेत्र से बरामद किया गया। घोड़े का संबंध कर्बला से जुड़ी धार्मिक आस्था से बताया जा रहा है, जिसके चलते इसकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
>घोड़ा चोरी की सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई तालकटोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घोड़े को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घोड़े को अब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा जाएगा। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और प्रशिक्षित गार्ड तैनात किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से घोड़ा बरामद करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें