महिला आरक्षण के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरे सीएम योगी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ जनाक्रोश, सीएम समेत पूरी सरकार रही मौजूद।
Bureau 21 Apr 2026, 02:47 PM 1 min read
महिला आरक्षण के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरे सीएम योगी

 

महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर राजधानी लखनऊ में मंगलवार को जनाक्रोश पदयात्रा आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सड़कों पर उतरे। उनके नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक पदयात्रा की। यह पदयात्रा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े घटनाक्रम के विरोध में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए।

 

विधान भवन के सामने आयोजित सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा इस प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला अधिकारों के मुद्दे पर देशभर में महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रही हैं। लखनऊ में तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी को उन्होंने व्यापक जनसमर्थन का संकेत बताया।

 

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां और नारे लिखे पोस्टर लेकर शामिल हुईं। विभिन्न वर्गों युवा, छात्राएं और कामकाजी महिलाओं की भागीदारी देखी गई। पूरे मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्था के बीच रैली संपन्न हुई। इस पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ब्रजेश पाठक सहित अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?