>लखनऊ स्थित लुलु मॉल में खाद्य विभाग और औषधि प्रशासन की कार्रवाई के बाद मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
>बीते दिन अधिकारियों ने मॉल परिसर में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी अनियमितताओं की जांच की। जांच में एक्सपायरी डेट बढ़ाकर सामान बेचने और बिना लाइसेंस संचालित हो रहे खाने-पीने के प्रतिष्ठानों की जानकारी सामने आई। इसके अलावा एक रेस्टोरेंट को खराब भोजन परोसने के मामले में नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई के बाद मॉल अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते रहे और परिसर में मीडिया कवरेज को प्रतिबंधित कर दिया गया।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें