लखनऊ से दिल्ली तक पहुंचा नगर निगम विवाद

Lucknow News: लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल अब दिल्ली दरबार में - क्या शहर की सियासत नई करवट लेने वाली है?
News Desk 02 Nov 2025, 03:17 AM 1 min read
लखनऊ से दिल्ली तक पहुंचा नगर निगम विवाद


>लखनऊ की सियासत में इस समय नगर निगम के भीतर की खींचतान सुर्खियों में है। मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त के बीच अधिकारों को लेकर जारी विवाद अब राजधानी से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गया है। सुबह मेयर सुषमा खर्कवाल दिल्ली रवाना हुईं, जहां वे लखनऊ सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सकती हैं।


>सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ में प्रशासनिक स्तर पर मदद नहीं मिलने के बाद मेयर खर्कवाल ने सीधे दिल्ली का रुख किया है। नगर निगम में चल रहे शक्ति संघर्ष को लेकर वे शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में हुई बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिससे हालात और गर्मा गए हैं।


>सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेयर कार्यालय में तैनात कुछ कर्मियों पर बिना मेयर की संस्तुति के कार्रवाई किए जाने से वे नाराज हैं। उनका कहना है कि यह सीधे तौर पर मेयर पद के अधिकारों का हनन है। मेयर ने यह भी आपत्ति जताई है कि नगर निगम के अधिकारी पुनरीक्षित बजट को लेकर उनसे मिलने के बजाय केवल ईमेल के माध्यम से प्रति भेज रहे हैं। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?