लखनऊ में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति पर हत्या का आरोप

News Desk 05 Aug 2025, 12:41 AM 1 min read
लखनऊ में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति पर हत्या का आरोप


>राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स वाटर एस्केप अपार्टमेंट में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। मर्चेंट नेवी में सेकेंड ऑफिसर पद पर कार्यरत अनुराग सिंह की पत्नी मधु सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी ऐसा दावा किया जा रहा है। लेकिन इस मौत को लेकर अब कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मृतका के पिता ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है। अनुराग सिंह ने अपने नौकर की मदद से पत्नी का शव फंदे से नीचे उतारा। हालांकि, इस गंभीर घटना की सूचना सोमवार दोपहर तक किसी को नहीं दी गई, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।


>मधु सिंह के पिता फतेह बहादुर सिंह ने अपने बयान में साफ कहा कि उनकी बेटी को मारा गया है और उसे फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया। उनका आरोप है कि बेटी ने रविवार रात करीब 8 बजे अपनी बड़ी बहन प्रिया को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। सोमवार दोपहर तक कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि मृतका गर्भवती थी, लेकिन पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण जबरन अबॉर्शन करवा दिया गया। अनुराग पर अन्य महिलाओं से संबंध रखने और दहेज की लगातार मांग करने के भी आरोप लगाए गए हैं।


>मधु और अनुराग की शादी इसी साल 25 फरवरी 2025 को हुई थी। कुछ समय बाद से ही अनुराग उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगा। जब मधु ने विरोध किया, तो मारपीट की घटनाएं शुरू हो गईं। परेशान होकर मधु कुछ समय के लिए मायके भी लौट आई थी। आरोप है कि होली के दिन उसे वापस ससुराल ले जाया गया, लेकिन वहां फिर से प्रताड़ना शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की वजह से अनुराग सिंह से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?