लखनऊ नगर निगम के दो अधिकारी निलंबित

News Desk 19 Jun 2025, 11:22 PM 1 min read
लखनऊ  नगर निगम के दो अधिकारी निलंबित


>भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई न करने के आरोप में शासन ने नगर निगम से संबद्ध दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई लखनऊ मंडलायुक्त रौशन जैकब की संस्तुति पर की गई है।


>निलंबित किए गए अधिकारियों में अरविंद पांडेय, जो वर्तमान में लखनऊ नगर निगम में चकबंदी अधिकारी के रूप में तैनात हैं, और संदीप कुमार यादव, जो मूल रूप से मिर्जापुर में चकबंदी लेखपाल हैं लेकिन फिलहाल नगर निगम, लखनऊ से संबद्ध थे, शामिल हैं।


>सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे नगर निगम की साख को ठेस पहुंची और शहरी जमीनों पर अवैध कब्जे बढ़ते चले गए। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।


>मंडलायुक्त रौशन जैकब द्वारा दिए गए जांच निष्कर्षों के आधार पर यह सख्त कदम उठाया गया, जिसे प्रशासनिक सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?