लखनऊ में गड़बड़ी से 16 हजार स्ट्रीट लाइटों का टेंडर रद्द, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Lucknow News: लखनऊ में 16 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का दस करोड़ का टेंडर गड़बड़ी के चलते निरस्त कर दिया गया। विवाद के बाद नगर निगम का मार्ग प्रकाश विभाग जांच के घेरे में है और नया टेंडर 29 सितंबर को खोला जाएगा।
News Desk 19 Sep 2025, 06:59 AM 1 min read
लखनऊ में गड़बड़ी से 16 हजार स्ट्रीट लाइटों का टेंडर रद्द, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

राजधानी की सड़कों को रोशन करने की योजना एक बार फिर विवादों में फंस गई। नगर निगम द्वारा 16,000 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए निकाले गए 10 करोड़ रुपये के टेंडर को गड़बड़ी के चलते निरस्त कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद नगर निगम का मार्ग प्रकाश विभाग जांच के घेरे में है और अधिकारी सफाई देने में पसीना बहा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, टेंडर की शर्तों को इस तरह तैयार किया गया था कि केवल कुछ चुनिंदा कंपनियों को ही फायदा पहुंचे। नगर निगम ने टेंडर में लोक निर्माण विभाग से प्रमाणित 18 कंपनियों में से केवल 6 कंपनियों का नाम शामिल किया, जिससे अन्य कंपनियों ने आपत्ति दर्ज की। इस विवाद ने अधिकारियों की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए। मामला नगर आयुक्त गौरव कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल टेंडर रद्द कर संशोधित प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। अब नया टेंडर 29 सितंबर को खोला जाएगा।

गौरतलब है कि शासन से मिली अवस्थापना निधि से इन लाइटों को लगाया जाना है, जिन पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम के पास बजट उपलब्ध है, लेकिन अधिकारियों की गड़बड़ी के कारण योजना अटक गई।

वर्ष 2020 में नगर निगम की सीमा में 88 गांव शामिल किए गए थे। यहां अब तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पंचायती राज विभाग ने इन गांवों का बजट पहले ही रोक दिया था, ऐसे में नगर निगम से लाइटों की स्थापना की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन टेंडर विवाद के चलते योजना अटकने से गांवों के विकास कार्यों पर भी असर पड़ा है।

मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश विभाग, मनोज प्रभात ने बताया कि संशोधित टेंडर में अब कंपनियों का नाम शामिल नहीं किया जाएगा, बल्कि लोक निर्माण विभाग से प्रमाणित लाइटों का प्रावधान रखा गया है। इससे भविष्य में गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?