लखनऊ में हजरतगंज से शहीद पथ तक बनेगा 2300 मीटर का एलीवेटेड एक्सप्रेस फ्लाईओवर

Lucknow News: हजरतगंज से शहीद पथ तक अब हर रोज़ के जाम से निजात मिलने की सम्भावना है। लखनऊ में 2300 मीटर लंबे मेगा फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की शुरुआत शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने जा रही है।
News Desk 08 Nov 2025, 12:41 PM 1 min read
लखनऊ में हजरतगंज से शहीद पथ तक बनेगा 2300 मीटर का एलीवेटेड एक्सप्रेस फ्लाईओवर


>लखनऊ के नागरिकों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या से राहत मिलने वाली है। शहर में लामार्टीनियर कॉलेज से लेकर जी-20 रोड तक 2300 मीटर लंबा फोर-लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर के बन जाने से हजरतगंज से शहीद पथ तक आने-जाने वालों को सहज और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। यह परियोजना लखनऊ को हाई-स्पीड ट्रैफिक नेटवर्क से जोड़ने के मिशन का हिस्सा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 315 करोड़ रुपये की लागत वाले इस ग्रीन कॉरिडोर फ्लाईओवर को दो साल के भीतर तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है।


>LDA शहर में बहुस्तरीय यातायात सुधार योजना पर काम कर रहा है।


    >
  • पहला चरण: IIM रोड से पक्का पुल तक चौड़ीकरण और फ्लाईओवर का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा

  • दूसरा चरण: पक्का पुल से समतामूलक चौराहा तक सड़क और फ्लाईओवर निर्माण अंतिम चरण में


>अब तीसरे हिस्से के रूप में लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने जा रहा है।


>LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह फ्लाईओवर लामार्टीनियर लेज के पास से शुरू होगा और पिपराघाट रेलवे लाइन और ब्रिज के ऊपर से गुजरेगा ये जी-20 रोड तक सीधा कनेक्टिविटी देगा इसके निर्माण से 1090 चौराहा, कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग से शहीद पथ, इकाना स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, एयरपोर्ट और अयोध्या रोड की तरफ बिना रोक-टोक पहुंचना आसान होगा।


>ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट में एक और महत्वपूर्ण सौगात जिसके तहत गोमती नदी पर 250 मीटर लंबा ब्रिज भी तैयार किया जाएगा जो की लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा इस प्रोजेक्ट को 1 साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है यह पुल सेना की बंधा रोड को जी-20 मार्ग से जोड़ेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?