लखनऊ की सड़कों पर 4 KM तक पीछा, नर्स से छेड़छाड़ और धमकी

News Desk 27 Jun 2025, 02:02 AM 1 min read
लखनऊ की सड़कों पर 4 KM तक पीछा, नर्स से छेड़छाड़ और धमकी


>राजधानी लखनऊ में महिला सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बीती सोमवार रात एक नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें तीन गाड़ियों में सवार युवकों जिन्हें वकील बताया जा रहा है ने 4 किलोमीटर तक स्कूटी सवार छात्रा और उसके भाई का पीछा किया, गालियां दीं और अश्लील इशारे किए।

पॉलिटेक्निक चौराहे पर रास्ता रोक कर की बदसलूकी


>पीड़िता ने बताया कि घटना की शुरुआत समतामूलक चौक से हुई और पॉलिटेक्निक चौराहे तक पीछा किया गया। रास्ते में कई बार कारों ने ओवरटेक किया, रास्ता रोका और धमकी दी। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक सफेद कार लगातार स्कूटी के पीछे लगी रही और पॉलिटेक्निक पर तीनों गाड़ियों ने स्कूटी को घेर लिया।

भाई की मौजूदगी में भी नहीं रुका उत्पीड़न


>पीड़िता के मुताबिक, वह भाई के साथ बाइक से लौट रही थी, लेकिन आरोपी युवकों ने बार-बार गंदी गालियां और इशारे किए। डर के मारे वह कांप रही थी, फिर हिम्मत करके भाई ने कार का नंबर नोट किया और दोनों गाजीपुर थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवाई।

CCTV फुटेज में दिखा पीछा और टकराव


>गाजीपुर पुलिस ने CCTV फुटेज की पुष्टि की है। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि पीड़िता ने कुछ दूरी तक एक कार का पीछा किया और प्रतिउत्तर में वह भी गुस्से में गालियां देती नजर आई। एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि एक कार प्रयागराज RTO में रजिस्टर्ड है और उसमें सवार युवक वकील बताए जा रहे हैं।

VIP नहीं, आम लड़की हूं, लेकिन डरी हूं…”


>घटना के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा “मैं VIP नहीं हूं, एक आम लड़की हूं। लेकिन जो मेरे साथ हुआ उसने मुझे हिला दिया है। पुलिस पर भरोसा किया है, उम्मीद है इंसाफ मिलेगा। मैं चाहती हूं कि लखनऊ की सड़कें हमारे लिए सुरक्षित हों।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?