लखनऊ न्यायपालिका की अनोखी पहल, 70 जज और वकील साइकिल से पहुंचे अदालत

जस्टिस राजेश चौहान ने दिखाई हरी झंडी, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश।
Bureau 22 May 2026, 08:53 PM 1 min read
लखनऊ न्यायपालिका की अनोखी पहल, 70 जज और वकील साइकिल से पहुंचे अदालत

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यायपालिका की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली। अदालत परिसर में आयोजित विशेष अभियान के तहत न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और वकीलों ने सरकारी और निजी वाहनों का उपयोग छोड़कर साइकिल और ई-रिक्शा से अदालत पहुंचकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

 

इस विशेष मुहिम की शुरुआत माननीय न्यायमूर्ति जस्टिस राजेश चौहान की मौजूदगी में हुई। उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर साइकिल से अदालत जाने वाले न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अदालत परिसर में इस पहल को लेकर उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

 

अभियान के दौरान लगभग 70 न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी एक साथ साइकिल चलाते हुए अदालत पहुंचे। इस दौरान बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों और अदालत कर्मचारियों ने भी इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई। कई अधिवक्ता साइकिल से अदालत पहुंचे, जबकि कुछ ने ई-रिक्शा जैसे पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग किया। अदालत परिसर में सामान्य दिनों की तुलना में निजी वाहनों की संख्या कम दिखाई दी।

 

इस अवसर पर जस्टिस राजेश चौहान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ ईंधन की बचत और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच नियमित शारीरिक गतिविधियां स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं और समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

 

 

न्यायपालिका की इस पहल को आम लोगों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने सराहनीय कदम बताया है। शहर में लगातार बढ़ते प्रदूषण और यातायात दबाव के बीच अदालत से जुड़ी इस मुहिम को सामाजिक जागरूकता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने इसे न्यायपालिका की सकारात्मक सामाजिक भागीदारी का उदाहरण बताया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?