लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: चार की मौत, कई अब भी मलबे में दबे

लखनऊ के बेहटा गाँव में रविवार दोपहर ऐसा धमाका हुआ कि पूरी फैक्ट्री मलबे में बदल गई—चार की मौत हो गई और कई लोग अब भी दबे हैं, गूंज एक किलोमीटर तक सुनाई दी, आसपास के मकान हिल गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
News Desk 31 Aug 2025, 02:36 AM 1 min read
लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: चार की मौत, कई अब भी मलबे में दबे


>लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गाँव में रविवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी इमारत धराशायी हो गई और उसके मलबे में कई लोग दब गए। हादसे में फैक्ट्री मालिक, उसकी पत्नी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


>धमाके की गूँज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और इसकी चपेट में आसपास के 2–3 मकान भी आ गए, जिससे करीब दस लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया।


>जिला प्रशासन, डीएम और कमिश्नर ने घटनास्थल पर पहुँच कर चुके है और स्थिति को नियंत्रण करने की पूरी कोशिश में जुटे हुए है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों का इलाज सुनिश्चित करने पर है।


>कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट के पीछे सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई है, हालांकि ये जांच का विषय है। हादसे के बाद आसपास का इलाका पुलिस ने खाली करवा दिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


>(खबर लगातार अपडेट की जा रही है)  

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?