रेड ड्रैगन रेस्टोरेंट में फैमिली डिनर बना हंगामे का मंच

News Desk 06 Aug 2025, 12:44 AM 1 min read
रेड ड्रैगन रेस्टोरेंट में फैमिली डिनर बना हंगामे का मंच


>राजधानी के पॉश इलाके विभूति खंड स्थित प्रसिद्ध रेड ड्रैगन रेस्टोरेंट में मंगलवार रात एक फैमिली डिनर भारी विवाद में तब्दील हो गया। रेस्टोरेंट स्टाफ और डिनर के लिए पहुंचे परिवार के बीच कहासुनी से शुरू हुआ मामला गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता परिवार डिनर के लिए रेस्टोरेंट पहुंचा था। ऑर्डर में देरी और व्यवहार को लेकर स्टाफ से विवाद शुरू हो गया। पीड़ितों के अनुसार, बहस के दौरान स्टाफ ने महिला और बुजुर्ग सदस्यों के साथ अभद्रता की और हाथापाई की नौबत आ गई। विवाद बढ़ता देख अन्य ग्राहकों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन मामला और बिगड़ गया। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद विभूति खंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।


>पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आपसी कहासुनी का मामला प्रतीत होता है जो नियंत्रण से बाहर हो गया। पीड़ित परिवार की तहरीर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है। स्थानीय लोगों और ग्राहकों का कहना है कि लखनऊ जैसे विकसित शहर में इस तरह के हाई-प्रोफाइल रेस्टोरेंट में इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय हैं और इससे आम लोगों की सुरक्षा और सम्मान पर सवाल खड़े होते हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?