राजधानी लखनऊ में को-ऑपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से सहकारी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन का धरना प्रदर्शन किया। यह धरना आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता कार्यालय परिसर में हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप सिंह ने किया।
धरने में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संगठन के महामंत्री ए.एन. सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है और उनकी पुरानी मांगें अब तक पूरी नहीं की गई हैं।
कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने, पदोन्नति देने, बोनस और बाकी बकाया भुगतान जल्द करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि कई बार अधिकारियों को इस बारे में बताया गया, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारियों से छुट्टी के दिनों में भी गैर-बैंकिंग काम कराया जा रहा है। इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है और बैंक का नियमित काम भी प्रभावित हो रहा है।
इस प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिला सहकारी बैंकों से करीब 150 कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के आखिर में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। यहां महामंत्री ए.एन. सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी और जल्द समाधान की मांग दोहराई।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें