लखनऊ में 443 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

Lucknow News: लखनऊ में आबकारी विभाग, एसटीएफ और इटौंजा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से 443 पेटी चंडीगढ़ मार्क वाली अवैध शराब बरामद की। चालक हिरासत में, मामला दर्ज।
News Desk 04 Dec 2025, 03:09 PM 1 min read
लखनऊ में 443 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

राजधानी लखनऊ में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। संयुक्त टीम ने एक ट्रक से 443 पेटी गैर-प्रांत की विदेशी मदिरा बरामद की, जिस पर "FOR SALE IN Chandigarh ONLY" अंकित था।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान आबकारी विभाग, एसटीएफ और थाना इटौंजा पुलिस ने बुधवार की आधी रात कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र रावत, विजय राठी, अखिल कुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह, अखिलेश कुमार और हरिकेश शुक्ला की टीम ने इटौंजा टोल प्लाज़ा, सीतापुर रोड के पास चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या PB 65 AH 3597 को रोका।

जांच में ट्रक से रॉयल स्टैग, बकार्डी, ऑल सीज़न और ओल्ड हैबिट ब्रांड की 443 पेटियां बरामद हुईं। पूछताछ में चालक सुशील कुमार ने बताया कि शराब चंडीगढ़ से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। टीम ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 5,700 रुपये नकद भी जब्त किया। वाहन व बरामद शराब को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में थाना इटौंजा में मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?