लखनऊ में घायल मिले युवक शिवम सिंह की इलाज के दौरान मौत, कई संदिग्ध हिरासत में

विभूतिखंड क्षेत्र में गंभीर हालत में मिला था युवक, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
Bureau 28 May 2026, 03:10 PM 1 min read
लखनऊ में घायल मिले युवक शिवम सिंह की इलाज के दौरान मौत, कई संदिग्ध हिरासत में

 

राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले युवक शिवम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का इलाज गोमतीनगर स्थित केेएनएस हॉस्पिटल के आईसीयू में चल रहा था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार शिवम सिंह 25 और 26 मई की रात अपने दोस्तों के साथ लखनऊ आया था। अगले दिन सुबह करीब चार बजे वह विभूतिखंड क्षेत्र में लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास गंभीर हालत में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने थाना विभूतिखंड में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच मंगलवार देर रात इलाज के दौरान शिवम सिंह ने दम तोड़ दिया।

 

युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

 

अधिकारियों के अनुसार युवक की मौत के बाद दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले के जल्द खुलासे की बात भी कही जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?