इंजीनियर पर हमले को लेकर भड़का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे इंजीनियर, कर्मचारियों की सुरक्षा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की उठी मांग
Bureau 18 May 2026, 09:29 PM 1 min read
इंजीनियर पर हमले को लेकर भड़का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

 

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे इंजीनियरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंo निलेंद्र श्रीवास्तव ने की। बैठक के दौरान बलरामपुर सिंचाई खंड में जेई अरुण कुमार पर हुए कथित जानलेवा हमले का मामला प्रमुख रूप से उठाया गया।

 

बैठक में मौजूद संघ पदाधिकारियों और इंजीनियरों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता के कक्ष में हुई इस घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर इंजीनियरों में नाराजगी और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

 

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकारी कार्यालयों में ही कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में रहेगी तो कार्य वातावरण प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

 

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता सी.पी. सिंह को ललितपुर में दिए गए अतिरिक्त प्रभार को समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण आवश्यक है।

 

प्रांतीय अध्यक्ष इंo निलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि इंजीनियरों की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?