लखनऊ में गैस सिलिंडर की अर्थी निकाल सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन

लखनऊ में सपा महिला सभा ने गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ एलपीजी सिलिंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। महंगाई को लेकर नारेबाजी।

राजधानी लखनऊ में एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत के विरोध में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गैस सिलिंडर की ‘अर्थी’ निकालकर विरोध जताया।

 

सपा महिला सभा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नगर कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “महंगी गैस, महंगा तेल योगी-मोदी दोनों फेल” और “जब से भाजपा आई है, कमरतोड़ महंगाई है” जैसे नारे लगाए गए।

 

प्रदर्शनकारियों ने एलपीजी गैस के बढ़ते दाम और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और आम उपभोक्ता परेशान हैं।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। महंगाई और गैस की कीमतों को लेकर राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शन जारी हैं।


 

टैग्स :  लखनऊ, सपा महिला सभा, LPG price hike protest, अखिलेश यादव, Lucknow political news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नवरात्रि पर आस्था का सैलाब: यूपी के मंदिरों में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
केजीएमयू में कमाल: 7 साल के बच्चे का रोबोटिक ऑपरेशन, अगले ही दिन चलने लगा
कर्ज के बोझ में टूटा परिवार - बंथरा में मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर
नवरात्रि में यूपी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, कई नए चेहरों को लेकर चर्चा गर्म
लखनऊ में तमंचा लहराकर धमकी देने वाले आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
लखनऊ पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म केस में फरार आरोपी दबोचा गया
ईद का चांद नजर आने का एलान, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर
चिनहट में LPG रिफिलिंग पर छापा - चार घंटे की मशक्कत के बाद बेरंग लौटी टीम
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में टीबी प्रशिक्षण में 200 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा