राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। पोस्टर में राजभर समाज से जुड़े लोगों की हत्या के आंकड़े पेश करते हुए भाजपा सरकार पर उपेक्षा के आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पोस्टर समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राजभर की ओर से लगाया गया है। पोस्टर में वर्ष 2024 से 2026 के बीच राजभर समाज के लोगों के साथ हुई हत्या की घटनाओं का उल्लेख किया गया है। इसमें वाराणसी, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों के नाम शामिल किए गए हैं।
पोस्टर में अलग-अलग घटनाओं और आंकड़ों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि प्रदेश में राजभर समाज के लोग लगातार अपराध का शिकार हो रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार पर समाज की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया गया है। बीते दिन मीडिया सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रेस कांफ्रेंस में ये दवा किया था की भाजपा सरकार में फेक एनकाउंटर हुए है और अखिलेश यादव के मुताबिक़ ये सभी एनकाउंटर्स पीडीए वर्ग से हुए है और आज इस ही ये पोस्टर के आने से ये साफ़ दिखाई दे रहा है की सपा ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है और हर तरह से सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश जारी है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें