लखनऊ में थार ने ली ई-रिक्शा सवार श्रद्धालुओं की जान

Lucknow News: लखनऊ के कैंट इलाके में शनिवार रात तेज रफ्तार थार ने ओवरलोड ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।
News Desk 21 Sep 2025, 02:22 AM 1 min read
लखनऊ में थार ने ली ई-रिक्शा सवार श्रद्धालुओं की जान

राजधानी के कैंट इलाके में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। 100 की रफ्तार से दौड़ रही थार ने ओवरलोड ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। मृतक खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर निगोहां लौट रहे थे।

हादसा कैंट के बनिया चौराहे पर हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा कई मीटर तक घिसटता चला गया और उसमें सवार लोग सड़क पर तड़पते रहे। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने मोहित कुमार और उमेश साहू को मृत घोषित कर दिया। मृतक निगोहां के रहने वाले थे।

घटना के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश तेज कर दी है। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दो टीमें लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई हैं। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतक मोहित की शादी को अभी छह महीने ही हुए थे। पत्नी संध्या गर्भवती है और हादसे की खबर से बेसुध हो गई।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?