लखनऊ में यूपी बीजेपी अध्यक्ष के ऐलान से पहले ट्रैफिक डायवर्जन हुआ लागू, ये रास्ते रहेंगे आज बंद

Lucknow News:लखनऊ में यूपी बीजेपी अध्यक्ष के ऐलान से पहले ट्रैफिक डायवर्जन हुआ लागू, ये रास्ते रहेंगे आज बंद।
News Desk 14 Dec 2025, 09:57 AM 1 min read
लखनऊ में यूपी बीजेपी अध्यक्ष के ऐलान से पहले ट्रैफिक डायवर्जन हुआ लागू, ये रास्ते रहेंगे आज बंद


>उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के नाम के ऐलान से जुड़े कार्यक्रम को लेकर लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में रविवार को यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। वीवीआईपी आयोजन के कारण दोपहर 1 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।


>प्रशासन के अनुसार, अंबेडकर सभागार, डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय परिसर में रविवार दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होना है। इस कार्यक्रम को वीवीआईपी श्रेणी में रखा गया है, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त योजना के तहत क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।


>पराग तिराहा से भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इसी तरह पावर हाउस चौराहे से विश्वविद्यालय की दिशा में किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पराग तिराहा से आने वाले वाहनों को पुरानी चुंगी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।


>वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और स्कूली वाहनों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। कार्यक्रम समाप्त होते ही यातायात सामान्य करने की तैयारी की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?