लखनऊ में जिलाधिकारी ने किया टॉपर्स का सम्मान

शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान को भी सराहा, छात्रों को स्मृति चिन्ह व प्रेरणादायक पुस्तक की भेंट।
Bureau 25 Apr 2026, 09:30 PM 1 min read
लखनऊ में जिलाधिकारी ने किया टॉपर्स का सम्मान

 

 

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लखनऊ जनपद के टॉप 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिलाधिकारी के शिविर कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, अभिभावकों और विद्यालयों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।  

 

समारोह के दौरान जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के साथ-साथ उनके शिक्षकों और अभिभावकों के समर्पण का भी परिणाम है।

 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहिल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए। समारोह में सभी टॉप 10 छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रेरणादायक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?