पीएम मोदी के योग अभियान के बीच लखनऊ में खास पहल, 400 लोगों को सम्मानित करने की तैयारी

योग सप्ताह के तहत आयोजित योग संकल्प कार्यक्रम में एमएलसी अविनाश कुमार ने योग के महत्व पर रखे विचार, करीब 400 लोगों के सम्मान की योजना।
Bureau 19 Jun 2026, 03:46 PM 1 min read
पीएम मोदी के योग अभियान के बीच लखनऊ में खास पहल, 400 लोगों को सम्मानित करने की तैयारी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद देशभर में मनाए जा रहे योग सप्ताह के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के विश्व सुरैया हॉल में योग संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एमएलसी अविनाश कुमार ने हिस्सा लिया और योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम के दौरान योग सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें योग करने वाले लोगों, योग प्रशिक्षकों और योग के क्षेत्र में समाज के लिए काम करने वाली संस्थाओं को आमंत्रित किया गया। आयोजकों की ओर से ऐसे लोगों और संस्थाओं को सम्मानित करने की योजना बनाई गई है। एमएलसी अविनाश कुमार ने कहा कि समाज में योग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लगभग 400 लोगों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

यह खबर भी पढ़े - '4 लाख में अधिग्रहण, 47 लाख में खरीद', संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि सौदों पर उठाए सवाल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पिछले कई वर्षों से देशभर में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि इन कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग गुरु ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच योग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संबंध में सुझाव दिए।

 

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?