डीएम-एसपी ने महादेवा में लिया तैयारियों का फुल जायजा

News Desk 07 Jul 2025, 05:43 AM 1 min read
डीएम-एसपी ने महादेवा में लिया तैयारियों का फुल जायजा


>श्रावण मास के आरंभ से पहले महादेवा स्थित श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले सावन मेले को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार को मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बोहानिया तालाब में भरवाया जाएगा पानी, चेंजिंग रूम व शौचालय निर्माण के निर्देश


>डीएम ने सबसे पहले बोहानिया तालाब पहुंचकर निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के स्नान के लिए जल्द से जल्द तालाब में पानी भरवाया जाए। साथ ही महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय को 15 जून तक हर हाल में पूर्ण करने के आदेश दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती की तैयारी


>श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने मंदिर से मेला स्थल तक शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी सुविधाओं और तालाब के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने पर ज़ोर दिया। साथ ही गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा।

14 जुलाई पहला सोमवार, 12 जुलाई तक सारी व्यवस्थाएं होंगी पूरी


>डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि इस बार 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा। इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए 12 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें