लखनऊ में मलिहाबाद में शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या, आरोपी फरार

ढेढ़ेमऊ गांव में वारदात के बाद फैली सनसनी, अवैध शराब बिक्री के आरोपों की भी जांच शुरू।
Bureau 11 May 2026, 11:34 AM 1 min read
लखनऊ में मलिहाबाद में शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या, आरोपी फरार

 

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ढेढ़ेमऊ में सोमवार को देशी शराब की दुकान पर तैनात एक सेल्समैन की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी नन्हके कहार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राम ढेढ़ेमऊ स्थित देशी शराब की दुकान पर कार्यरत रिंकू पर आरोपी नन्हके कहार ने हमला किया। हमले में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मलिहाबाद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर लंबे समय से अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही थी। लोगों का कहना है कि रात देर तक शराब बेची जाती है और नियमों का खुलेआम उल्लंघन होता रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि राघवेंद्र सिंह द्वारा अवैध रूप से कैंटीन संचालित की जा रही है, जहां देर रात तक गतिविधियां चलती रहती हैं।

 

पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही शराब दुकानों के संचालन और आबकारी नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों को भी गंभीरता से लिया गया है। संबंधित जानकारी आबकारी विभाग को भेजी जाएगी ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशाशन के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि आरोपी नन्हके कहार है। वह ठेके के पास में ही रहता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?