पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर संत समाज नाराज़, पीएम मोदी को भेजा विरोध पत्र

सनराइजर्स द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को अनुबंधित करने पर मथुरा के संत फलाहारी महाराज ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर विरोध जताया।
Bureau 14 Mar 2026, 11:24 AM 1 min read
पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर संत समाज नाराज़, पीएम मोदी को भेजा विरोध पत्र

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को अनुबंधित किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर मथुरा के संत फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया है।

 

फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि देश में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भारत में रहकर यहां की प्रतिष्ठा और संसाधनों से लाभ उठाते हैं, उन्हें देशहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

उन्होंने पत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन का उल्लेख करते हुए इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पाकिस्तानी आतंकवाद और भारत-पाकिस्तान संबंधों का हवाला देते हुए इस विषय पर कार्रवाई की मांग की है।

 

गौरतलब है कि ‘द हंड्रेड’ लीग की खिलाड़ी नीलामी में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को 1 लाख 90 हजार पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में अनुबंधित किया है। ट्रेंट रॉकेट्स के साथ बोली की प्रतिस्पर्धा के बाद यह सौदा हुआ।

 

खेल जगत में यह कदम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी द्वारा किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अनुबंधित किए जाने का यह पहला मामला बताया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण कूटनीतिक संबंधों के कारण 2009 के बाद से आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। अबरार अहमद को अनुबंधित किए जाने के बाद इस मुद्दे पर विभिन्न संगठनों और संत समाज की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

छत्तीसगढ़ की युवती की शिकायत पर मथुरा में स्वयंभू गुरु गिरफ्तार, रेप का आरोप
प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, बोले- मैं मिलूं या न मिलूं, नाम जप करते रहिए
मथुरा में कॉकरोच बनकर नगर निगम पहुंचा युवक
मथुरा में जाम बना जानलेवा, एम्बुलेंस फंसने से पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
मथुरा में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता; सीएम योगी ने राहत-बचाव तेज करने के दिए निर्देश
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे जाम; पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज
बरसाना में लठामार होली का रंग, नंदगांव के हुरियारों पर बरसीं प्रेम की लाठियां
मथुरा में सनी लियोनी कार्यक्रम का विरोध, साधु-संतों ने डीएम को लिखा पत्र
मथुरा कोर्ट ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दर्ज करने की दी मंजूरी