दिल्ली में शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास की अहम मुलाकातें, ईरान के लिए जताया शोक

शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने दिल्ली में ईरान कल्चर हाउस और दूतावास में मुलाकात कर शहीदों-ए-ईरान के लिए ताज़ियत पेश की।

शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने नई दिल्ली में ईरान से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ अहम मुलाकातें कीं। इस दौरान उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शहीदों-ए-ईरान को ताज़ियत पेश की।

 

जानकारी के अनुसार मौलाना यासूब अब्बास ने ईरान कल्चर हाउस में डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ईरान दूतावास में राजदूत डॉ. मोहम्मद फ़तहअली से भी भेंट की।

 

इस दौरान ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से ताज़ियतनामा सौंपा गया। मौलाना यासूब अब्बास ने सूरह-ए-फातेहा पढ़कर इसाले सवाब किया और ईरान में हुए घटनाक्रम को लेकर संवेदना व्यक्त की।

 

मजलिसी माहौल में मौजूद अकीदतमंदों ने भी शहीदों के लिए दुआ की और गहरी संवेदना जताई। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं के अनुसार श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुलाकातों के दौरान दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों पर भी चर्चा की गई।


 

टैग्स :  मौलाना यासूब अब्बास, ईरान, शिया धर्मगुरु, दिल्ली, Iran embassy

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें