यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ फाइल फोटो
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की घोषणा की है। इस मौके पर श्रमवीर गौरव समारोह 2026 के आयोजन के जरिए श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने की भी बात कही गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक समाज की वह आधारशिला हैं, जिनके श्रम और समर्पण से विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि श्रमिकों के परिश्रम से ही “विकसित उत्तर प्रदेश” और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की परिकल्पना साकार हो रही है।
आज 'मई दिवस' के अवसर पर 'श्रमेव जयते' की भावना को जीवंत करते हुए 'श्रमवीर गौरव समारोह 2026' का शुभारंभ तथा श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 1, 2026
हमारे श्रमिक भाई-बहन वह मौन शक्ति हैं, जिनके श्रम से सपने आकार लेते हैं और 'विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर…
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा संदेश में लिखा, आज ‘मई दिवस के अवसर पर ‘श्रमेव जयते’ की भावना को जीवंत करते हुए श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का शुभारंभ तथा श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। हमारे श्रमिक भाई-बहन वह मौन शक्ति हैं, जिनके श्रम से सपने आकार लेते हैं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा, श्रमेव जयते! राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाने वाले कर्मठ श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी मेहनत और समर्पण ही देश की प्रगति की वास्तविक आधारशिला है।
गौरतलब है कि हर वर्ष 1 मई को इंटरनेशनल वर्कर्स डे मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में श्रमिकों और मजदूरों के योगदान को सम्मान देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर घोषित योजनाओं को श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें