यूपी में बेरोजगारी दर में आयी गिरावट, लाखों युवाओं को मिला रोजगार

Mission Rojgar UP: उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत सरकारी, निजी और स्व-रोजगार के जरिए लाखों युवाओं को रोजगार मिला। बेरोजगारी दर 19% से घटकर 2.4% हुई।
News Desk 10 Dec 2025, 11:34 AM 1 min read
यूपी में बेरोजगारी दर में आयी गिरावट, लाखों युवाओं को मिला रोजगार


>उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल ‘मिशन रोजगार’ के माध्यम से बेरोजगारी को कम करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी, निजी और स्व-रोज़गार के अवसरों को सशक्त बनाकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस किया जा रहा है।


>राज्य में वर्ष 2016-17 में लगभग 19% रही बेरोज़गारी दर घटकर वर्तमान में लगभग 2.4% तक पहुंच गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मिशन रोजगार के क्रियान्वयन के दौरान पिछले आठ वर्षों में करीब 7.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं। इनमें पुलिस विभाग में लगभग 1.5 लाख से अधिक नियुक्तियां शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए ‘ई-अधियाचन’ पोर्टल की शुरुआत की गई, जिससे खाली पदों की सूचना जल्द उपलब्ध कराई जा सके।


>निजी निवेश के क्षेत्र में भी तेजी देखी गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए प्राप्त निवेश परियोजनाओं में से लगभग ₹15 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स लागू हो चुके हैं, जिनसे लगभग 60 लाख रोजगार सृजित होने का अनुमान है। राज्य में 96 लाख से अधिक MSME इकाइयां सक्रिय हैं, जो स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार दे रही हैं।


>कौशल विकास मिशन के तहत अब तक 14 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 5 लाख से अधिक को प्लेसमेंट मिला है। इसके साथ ही विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?