सीएम योगी बोले - पहले असुरक्षित थीं बेटियां, अब बन रही हैं सशक्त

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहले बेटियां असुरक्षित थीं, लेकिन आज वे खुद अपने रास्ते बना रही हैं और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व बदलाव आया है।
News Desk 20 Sep 2025, 06:27 AM 1 min read
सीएम योगी बोले - पहले असुरक्षित थीं बेटियां, अब बन रही हैं सशक्त


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति-5.0’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा, “पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन आज वे खुद अपने रास्ते बना रही हैं। नारी सम्मान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब सरकार की नीयत साफ होती है, तो योजनाएं खुद अपना रास्ता बनाती हैं।”


>कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया। साथ ही SOP पुस्तिकाओं, बुकलेट और ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ फोल्डर का विमोचन भी किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के अधिकारीगण और मंत्रीगण इस ऐतिहासिक पल से जुड़े रहे।


>सीएम योगी ने बताया कि मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत के समय लोग संशय में थे, लेकिन नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़कर इसे पूरी तरह नारी गरिमा के अनुरूप ढाला गया। आज इसके सकारात्मक परिणाम सबके सामने हैं।


>सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्र 10,000 थी, जबकि अब यह 44,000 से अधिक हो गई है। प्रत्येक भर्ती में 20% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। हाल ही में संपन्न 60,200 पुलिसकर्मियों की भर्ती में 12,000 से अधिक महिलाएं शामिल हुई हैं। ट्रेनिंग क्षमता भी 3,000 से बढ़ाकर 60,000 कर दी गई है। शिक्षा और अन्य विभागों में भी महिला भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के 1.60 करोड़ बच्चों में अब बेटियों को समान अवसर और संसाधन मिल रहे हैं। कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना ने महिलाओं के सशक्तिकरण में नया आयाम जोड़ा है।


>उज्ज्वला योजना, पोषाहार मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंस सखी योजना जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता मिली है। सीएम ने कहा, “स्वस्थ नारी से ही सशक्त परिवार संभव है। योजनाओं में नारी केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने से प्रदेश में व्यापक बदलाव आया है।” सीएम योगी ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से अब तक महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में 12,271 अपराधियों को दंडित किया गया, जिनमें से 12 को मृत्युदंड और 987 को आजीवन कारावास की सजा मिली। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई ने महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया है। 


>मिशन शक्ति के तहत हेल्पलाइन नंबर, महिला बीट अधिकारी और थाने में मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सहायता मुहैया कराई जा रही है। नवरात्रि और त्योहारों के दौरान विशेष सुरक्षा उपाय भी लागू होंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य, महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस महाधनिरेक्टर राजीव कृष्ण सहित प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?